फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस कर रही जांच

महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस कर रही जांच
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक महिला ने तीन सगे भाइयों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में महिला के आरोप गलत पाए गए हैं।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह पुवायां से पैदल घर जा रही थी। गांव से कुछ पहले गांव के ही रहने वाले तीन सगे भाई उसे मिले और तमंचा तानकर शोर नहीं करने की हिदायत देते हुए गन्ने के खेत में खींच ले गए। तीनों ने उससे दुष्कर्म किया और उसके कुंडल भी छीन लिए। घर में पति और पुत्र आदि न होने के कारण वह रविवार को पुलिस के पास नहीं आ सकी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस को गांव भेज जांच कराई गई तो मामला दूसरा झूठा निकला। उन्होंने बताया कि महिला का पुत्र आरोपियों की बहन को भगा ले गया था। इस मामले में उसकी जमानत हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रही है। पुत्र को जमानत नहीं मिल पाने के कारण महिला ने राजीनामे की मंशा से आरोप लगाए हैं। सगे भाइयों पर दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि नहीं होने के कारण रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed