{"_id":"5ccf3226bdec2207680ea714","slug":"61557082662-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर फिरोजपुर गांव के पास निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से जनरेटर, लोहे के गाटर, तार बेल्डिंग मशीन, सरिया आदि सामान चौपहिया वाहन में भरकर चोरी कर ले गए। घटना के समय चौकीदार कोल्डस्टोरेज में बने कमरे की छत पर सो रहा था। रविवार सुबह कोल्डस्टोरेज मालिक का बेटा टहलने निकला तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर के साथ ही सीओ ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। कोल्डस्टोरेज मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है। स्टोर मालिक ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक बताई है।
नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी उपदेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि नेशनल हाईवे किनारे गांव फिरोजपुर के पास वह कोल्ड स्टोर का निर्माण करा रहा है। चारों ओर से चाहरदीवारी के साथ ही उसमें लोहे का गेट लगा है और अंदर निर्माण सामग्री के साथ ही लोहे की सरिया, गाटर आदि सामान पड़ा हुआ है। यहां जनरेटर, बेल्डिंग मशीन आदि भी लगी है। कोल्ड स्टोर की चौकीदारी करने के लिए उसने फिरोजपुर गांव के ही नन्हे को रख लिया है। शनिवार रात कोल्ड स्टोर परिसर में पश्चिम-पूर्वी कोने पर बने कमरे की छत पर चौकीदार सो गया। रात में किसी समय चोर मेन गेट का ताला तोड़कर स्टोर के अंदर घुस आए और वहां से लोहे का सामान, जनरेटर, वेल्डिंग मशीन आदि चोरी कर ली और चले गए। रविवार सुबह करीब छह बजे कोल्डस्टोर के मालिक उपदेश कुमार गुप्ता का बेटा सुमित टहलते हुए कोल्ड स्टोर के सामने से गुजरा तो स्टोर का मेन गेट खुला देख वह चौक गया और तुरंत स्टोर में पहुंचा, तो देखा कि लोहे सामान जनरेटर आदि गायब था। चौकीदार को आवाज लगाई तो वह जागा और छत से उतरकर नीचे आया। उससे चोरी के बारे में पूछा तो वह बोला उसे कुछ पता ही नहीं चला। इसके बाद सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत व इंस्पेक्टर संजय राय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर चौकीदार से भी पूछताछ की। वहीं इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोल्ड स्टोर मालिक ने मामले की जानकारी एसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा को भी दी। इस पर उन्होंने चोरों की सुरागरसी के साथ ही घटना के खुलासे को क्राइम ब्रांच को लगाया है। क्राइम ब्रांच ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।