{"_id":"5ca3b392bdec2213e272fc7a","slug":"61554232210-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर कांट के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पिकअप वाहन की टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। एक घायल की हालत गंभीर है।
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव बढ़ेली के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोला गोकर्णनाथ शिवालय में जल चढ़ाने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जुड़ी थीं। इनमें दो दर्जन से ज्यादा लोग थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर कांट के पास एक पिकअप वाहन ने साइड से पीछे वाली ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में अमरीश की 10 साल की बेटी प्रियांशी की मौके पर मौत हो गई। अमरीश, शांतिसरन, अरविंद समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें शांतिसरन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक को आस-पास के लोगों ने पकड़ कर कांट पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।