{"_id":"5c967d1cbdec22144a272992","slug":"61553366300-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई संग तालाब में नहाने गए किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई संग तालाब में नहाने गए किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। तालाब में चचेरे भाई के साथ नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। गहरे तालाब से निकला गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को गांव वालों ने तालाब से बाहर निकाला।
गांव सहदेबपुर में गांव के दक्षिण माइनर के किनारे मनरेगा से ग्राम पंचायत की ओर से कई वर्ष पहले तालाब बनवाया गया था। लंबे अरसे से यह तालाब सूखा था। माइनर में पानी आ जाने से यह तालाब लबालब 20 फिट गहरा भर गया। इसी गांव के रहने वाले सोनपाल वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र टिंकू अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय रामू के साथ शनिवार सुबह 9:30 बजे नहाने गया था। टिंकू नहाने के लिए तालाब में कूदा और वह डूबने लगा। टिंकू को डूबता देख रामू तालाब में गया और टिंकू को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रामू के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए लेकिन टिंकू गहरे पानी में डूब चुका था। एक दर्जन से अधिक पंपिंग सेट से तालाब का पानी निकला गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद टिंकू के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। टिंकू के शव को पुलिस ने मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की मां श्यामादेवी रो-रोकर कह रही है, मेरे बेटे की सांसे चल रही है, डॉक्टर के पास ले चलो। मृतक के छोटे भाई पुनीत बहन बबली के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता सोनपाल बदहवास है।