फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झोपड़ी में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत

झोपड़ी में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
कांट (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मुड़िया आस में रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक झोपड़ी में आग लग गई, इसमें जिंदा जलकर एक वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और वृद्धा का शव झोपड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना को लेकर परिवार के लोग असमंजस में हैं कि आखिर आग कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी 75 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय जागन के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा राजपाल मां की झोपड़ी से दो सौ मीटर दूर मकान में रहता है। दूसरा बेटा बालिस्टर भी दूसरे मकान में रहता है। वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ फरीदपुर बरेली रिश्तेदारी में गया था। तीसरा बेटा सुरेश दिल्ली में काम करता है। छोटा बेटा सर्वेश मां के साथ रहता है। रविवार रात करीब आठ बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसमें मौजूद वृद्धा आग की लपटों में घिर गईं। उसके चीखने की आवाज व आग की तेज लपटों को देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी जल चुकी थी और उसमें मौजूद वृद्धा की भी जलकर मौत हो गई थी। घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में गांव वालों व मौके से मिले मृतका के एक बेटे से भी जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद मृतका का छोटा बेटा सर्वेश गायब है। गांव में चर्चा है कि झोपड़ी में आग लगाई गई है, लेकिन वृद्धा के बेटों ने इस तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। वृद्धा की दो बेटियां नन्हीं और रामश्री हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


चौकीदार की सूचना पर गांव पहुंचा तो झोपड़ी जल चुकी थी और उसमें वृद्धा की भी जलकर मौत हो गई थी। अब गांव में जो चर्चाएं चल रहीं हैं, उन पर जांच करा ली जाएगी। वैसे मृतका के परिवार वालों में किसी ने भी कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतका का एक बेटा सर्वेश के बारे में बताया जा रहा है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कांट

मेरा मकान मां की झोपड़ी से लगभग दो सौ मीटर दूर है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि आग कैसे लगी, हो सकता है कि खाना बना रही हों, तभी आग लग गई हो। छोटा भाई सर्वेश जो मां के साथ रहता था। वह कल से गायब है। उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस का यह कहना की सर्वेश मानसिक मंदित है। यह गलत है।
राजपाल, मृतका प्रेमा देवी का बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed