फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

Sun, 10 Mar 2019 06:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
रोजा (शाहजहांपुर)। मां की डांट से नाराज होकर 19 साल की युवती ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। इससे करीब एक घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वालों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। युवती शनिवार रात घर से नाराज होकर निकली थी। वह कहलिया स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर लेट गई।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाने के गांव कहलिया निवासी रामवीर की 19 वर्षीय बेटी सोनी शनिवार रात घर में दूध उबाल रही थी। इस दौरान सोनी से दूध फैल गया। इस पर मां ने सोनी को डांट दिया। मां की डांट से नाराज सोनी रात करीब 11 बजे चुपचाप घर से निकली। पास की रेल ट्रैक पर जाकर लेट गई। उसके ऊपर से ट्रेन गुजरने के बाद चाबी मैन अशोक कुमार ने देखा। सूचना पावर केबिन को दी। इस दौरान उदयपुर सिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे मौके पर खड़ी रही। अर्चना एक्सप्रेस को भी रामचंद्र मिशन रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। शव को लेकर काफी देर तक मामला जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच सीमा विवाद में फंसा रहा। बाद में सिविल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed