{"_id":"5bb4c82e867a5570eb37c86c","slug":"61538574382-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बंडा थाने के दो दरोगा किए लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने बंडा थाने के दो दरोगा किए लाइन हाजिर
Updated Wed, 03 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा थाने के दो दरोगा किए लाइन हाजिर
कार्य में लापरवाही और तहरीर की अनदेखी बना कारण
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। किशोरी से छेड़छाड़ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना और शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराना बंडा थाने के दो दरोगाओं को भारी पड़ा है। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज और जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने 29 सितंबर को बंडा के गांव देवकली में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान बंडा के गांव पिपरिया घासी निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि 27 सितंबर को गांव के ही तीन युवकों ने उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की थी। उसने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। हलका दरोगा आरोपियों की ही बात सुन रहे हैं, इससे उसे धमकी दी जा रही है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. एस चिन्नप्पा से बात की थी। एसपी के आदेश के बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
एसपी ने मामले की जांच सीओ जितेंद्र सिंह को सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने दरोगा मंगल सिंह और सुनील विश्नोई को लाइन हाजिर कर दिया है। मंगलवार रात दोनों दरोगा बंडा थाने से रिलीव भी कर दिए गए। एसओ तेजपाल सिंह ने दो दरोगाओं के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है।