फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कपड़े की दुकान से नकदी सहित लाखों की चोरी

कपड़े की दुकान से नकदी सहित लाखों की चोरी

Wed, 27 Jun 2018 05:21 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से नकदी सहित लाखों की चोरी
ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित कपड़े की दुकान में छत की टीन तोड़कर रविवार रात चोर घुस गए। चोरों ने यहां से लाखों की नकदी सहित कपड़ा चोरी कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे की मुख्य बाजार में स्टेट हाइवे पर स्थानीय निवासी शफीक की रिजवान क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है। जिस पर अधिकतर उनका पुत्र रिजवान बैठता है। रविवार रात किसी समय चोर दुकान की छत में पड़ी टीन को तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। इस दौरान रैक में रखी 1.35 लाख की नकदी सहित अंदर बनी गोदाम का ताला तोड़कर कपड़े के थान चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे रिजवान ने शटर उठाने के बाद अंदर का नजारा देखा देखा कि कपड़े के थान बिखरे पड़े हैं और रैक बाहर पड़ी हैं। मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। चोरों ने टीन को तोडने के लिए छत पर लगे नल के हत्थे का प्रयोग किया था। घटना की तहरीर शफीक ने पुलिस को दे दी है। घटना से व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। उधर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed