{"_id":"5a20454a4f1c1b72548c07a9","slug":"61512064330-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवाड़े पहले खुदागंज के गांव परमानंदपुर में दिया था घटना को अंजाम
तिलहर। खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पखवाड़े पहले किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे नययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
खुदागंज क्षेत्र के एक गांव में 14 नवंबर को खेत पर शौच को गई दलित किशोरी को गांव निवासी बिजेंद्र कश्यप पुत्र बेचेलाल ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने सीओ मनोज यादव के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की। टीम ने बुधवार रात करीब 11 बजे सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे चिरचिरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि घटना के दौरान हत्यारोपी की एक चप्पल मौके पर छूट गई थी वहीं उसने दूसरी चप्पल को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी की निशानदेही पर चप्पलें बरामद कर ली गई हैं। हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष खुदागंज हरेंद्र सिंह, सर्विलांस सेल के संजीव कुमार, मोहित व हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।