फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सोना खुदवाने के नाम पर किसान से 3.45 लाख की ठगी

सोना खुदवाने के नाम पर किसान से 3.45 लाख की ठगी

Thu, 30 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोना खुदवाने के नाम पर किसान से  3.45 लाख की ठगी
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार ने तांत्रिक को साथ लाकर बनाया बेवकूफ
विज्ञापन


खुटार। गांव हरीपुर में एक किसान से उसके रिश्तेदार ने कथित तांत्रिक के साथ मिलकर 3.45 लाख रुपये ठग लिए। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन बृहस्पतिवार दिन भर चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
गांव हरीपुर निवासी एक किसान के घर उत्तराखंड का उसका रिश्तेदार एक माह पहले आया था। रिश्तेदार के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो खुद को तांत्रिक बता रहा था। रिश्तेदार ने बताया कि घर के पास खड़े पीपल के पेड़ के नीचे सोने से भरे दो गगरे दबे हैं। रिश्तेदार ने बताया कि बिना तांत्रिक क्रिया के सोना नहीं निकाला जा सकता है। रिश्तेदार पर विश्वास कर किसान ने सोना निकलवाने में मदद को कहा तो किसान के रिश्तेदार के साथ आए कथित तांत्रिक ने पूजा आदि के एक लाख रुपये की मांग की। रिश्तेदार के भरोसे में आकर किसान ने उसे एक लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद तांत्रिक और किसान के रिश्तेदार ने रात में पीपल के नीचे पूजा की और किसान को एक गड्ढा खोदने को कहा। गड्ढा खोदने पर वहां लाल रंग का कपड़ा और दो सिक्के निकले। तांत्रिक के कहा कि सोने पर कड़ा पहरा है जिस कारण पूजा सामग्री नेपाल जाकर लानी होगी। उन्होेंने किसान से फिर दो लाख रुपये ठग लिए और चले गए। इसके बाद किसान से 80 हजार रुपये और मांगे गए। किसान ने इंतजाम कर रिश्तेदार को 45 हजार रुपये और दे दिए।
विज्ञापन

रुपये देने के बाद कई दिन हो जाने पर भी तांत्रिक सोना खुदवाने नहीं पहुंचा तो किसान ने रिश्तेदार और तांत्रिक को फोन किया लेकिन दोनों ने मोबाइल बंद कर लिए। तब जाकर किसान को ठगे जाने का पता चल सका। किसान ने रिश्तेदार के घर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो बृहस्पतिवार को रिश्तेदार किसान के घर पहुंचा। रुपयों को लेकर दिन भर चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। किसान के रिश्तेदार का कहना है कि तांत्रिक ने उसे भी बेवकूफ बनाया और खुद सारे रुपये लेकर कहीं भाग गया है। ठगी का शिकार नाम न छापने की शर्त पर किसान ने बताया कि रुपये वापस नहीं मिलने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed