{"_id":"5a1021be4f1c1b59678bc98e","slug":"61511006654-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद करने का आरोप लगाते हुए भड़के भाजपा नेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद करने का आरोप लगाते हुए भड़के भाजपा नेता
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। निकाय चुनाव में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद किए जाने पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर कहा कि विरोधियों के कहने पर की जा रही कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेता मुनेश मिश्रा, केके गुप्ता, राकेश मिश्रा, नगर पालिका पुवायां से भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे डॉ. सुधीर गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता शनिवार को पुवायां कोतवाली पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हर वार्ड में 150 से अधिक लोगों को पाबंद किया जा रहा है, उसमे सबसे ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। पहले चुनावों में ऐसा कभी नही हुआ। उन्होंने कहा कि नगर की जनता गुंडा नहीं है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले की शिकायत अधिकारियों के साथ ही निर्वाचन आयोग से करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जाएगी। भाजपा नेताओं के कोतवाली पहुंचे तो कोतवाली प्रभारी नहीं मिले। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई सभी चुनावों में की जाती है। किसी पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को मुचलका पाबंद किए जाने की बात निराधार है।