फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर। क्राइम ब्रांच और परौर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम गांव रठेली में रामगंगा नदी कटरी में दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बनाने की चल रही फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कुछ तमंचे, पौनिया और तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने एसपी कार्यालय में घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि रविवार देर शाम क्राइम ब्रांच और परौर पुलिस की संयुक्त टीम वांछित अपराधियों की तलाश में थी। तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि गांव रठेली के पास रामगंगा नदी किनारे कटरी में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने कटरी में घेराबंदी कर अवैध शस्त्र बना रहे थाना रोजा के गांव पिलखना निवासी प्रकाश और अहमदनगर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मुनक्के और बदायूं के अखठगांव निवासी माली पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने पांच तमंचा, पांच पौनिया, चार तमंचा व पौनिया अधबने हुए और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed