{"_id":"5bf8418cbdec22414e4309dd","slug":"51542996364-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल खाने से बच्ची की मौत, दो की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल खाने से बच्ची की मौत, दो की तबीयत बिगड़ी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान। रखे हुए चावल खाने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई और उसकी दो बहनों की हालत बिगड़ गई। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बहनों ने एक साथ बैठकर बृहस्पतिवार रात चावल खाए थे। अस्पताल में भर्ती दोनों बहनों की तबीयत में सुधार है।
कलान के गांव रुकनपुर निवासी मुरली की आठ साल की बेटी रेखा ने अपनी 18 वर्षीय बड़ी बहन सीमा और पांच वर्ष की फुफेरी बहन कामिनी के साथ बृहस्पतिवार रात चावल खाए थे। चावल दिन में बने थे और रखे हुए थे। चावल खाने के बाद तीनों सो गए। रात में पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिवार वाले तीनों को कलान स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां रेखा की मौत हो गई। कामिनी और सीमा को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिजन दोनों बच्चियों को किसी निजी अस्पताल में ले गए। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।