{"_id":"6ad8bdbb97c148992805ec82","slug":"man-arrested-for-illegally-selling-and-storing-firecrackers-71-kg-of-banned-firecrackers-seized-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2280-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध रूप से पटाखे बेचने और स्टोर करने वाला शख्स गिरफ्तार, 71 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध रूप से पटाखे बेचने और स्टोर करने वाला शख्स गिरफ्तार, 71 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्व जिले के नंद नगरी थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 71 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। डीसीपी उत्तर पूर्वी दिल्ली राहुल अलवाल के अनुसार 19 अक्तूबर की रात करीब 10:20 बजे नंद नगरी इलाके के ई-2 ब्लॉक, एमसीडी फ्लैट्स के पास गश्त कर रहे कांस्टेबल पंकज को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ई-2 ब्लॉक, बेड़ा नंबर-06 में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा है। यह सूचना के बाद गठित टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बालकनी में खड़ा है। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह घबरा गया और हाथ में एक सफेद प्लास्टिक बैग लेकर घर के अंदर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी पहचान रविश कुमार (49 वर्ष) निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। उसके हाथ वाले बैग की तलाशी लेने पर उसमें से पटाखे बरामद हुए। इसके बाद पास के कमरे की तलाशी ली गई जहां से और भी पटाखे मिले। कुल मिलाकर पुलिस ने मौके से 71 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए।