फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus falls into a gorge and gets caught on a tree; 30 passengers get a new lease on life.

Kotdwar News: खाई में गिरकर पेड़ पर अटकी बस, 30 यात्रियों को मिला नया जीवन

Wed, 21 Oct 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bus falls into a gorge and gets caught on a tree; 30 passengers get a new lease on life.
कोटद्वार। कोटद्वार से पौड़ी जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बस बुधवार को एनएच पर दुगड्डा से करीब 10 किमी आगे भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर एक पेड़ पर जा अटकी। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। बस के अनियंत्रित होकर गिरने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ पर अटक गई। एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही गुमखाल और दुगड्डा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस को कोटद्वार निवासी वाहन चालक अशोक ममगाईं चला रहे थे। चालक के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास भेल्डा बैंड पर अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इससे बस आगे नहीं बढ़ सकी। सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और बाईं ओर स्थित खाई में जा गिरी। इस दौरान बस एक भारी भरकम चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी, गुमखाल चौकी और कोतवाली लैंसडौन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दुगड्डा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक केडी शर्मा, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एसपी सती ने यात्रियों का हालचाल जाना। पुलिस ने अन्य वाहनों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। बस के पेड़ से टकराकर रुक जाने और सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed