फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villager injured in leopard attack in Pulinda village

Kotdwar News: पुलिंडा गांव में गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल

Wed, 21 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Villager injured in leopard attack in Pulinda village
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिंडा गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। मंगलवार शाम गुलदार ने आंगन में टहल रहे 63 वर्षीय कोमल सिंह पर हमला कर दिया। घायल का कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और घायल को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम कोमल सिंह अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। कोमल सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी से गुलदार पर वार किया। इस बीच उनकी पत्नी सीता देवी, पोता और पोती भी मौके पर पहुंच गए और शोर मचाने लगे। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। हमले में घायल कोमल सिंह को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। मंगलवार शाम की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मुआवजे की कार्रवाई गतिमान है। ग्रामीणों द्वारा पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed