फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तालाब किनारे युवक की जलकर मौत, हत्या की आशंका

तालाब किनारे युवक की जलकर मौत, हत्या की आशंका

Tue, 30 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
तालाब किनारे युवक की जलकर मौत, हत्या की आशंका
तालाब किनारे युवक की जलकर मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

भीड़ में मौजूद लोगों में से किसी ने भी नहीं की शिनाख्त
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अधजला शव किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कलान(शाहजहांपुर)। कस्बा में मंगलवार दोपहर जनता रोड किनारे झाबर में तालाब के पास युवक की जलकर मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो पाने पर अशंका जताई जा रही है कि युवक का अपहरण कर उसे यहां लाने के बाद हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए चेहरा सहित आधे शरीर का हिस्सा जला दिया।
जनता रोड किनारे बस्ती में रह रहे कुछ लोगों ने मंगलवार दोपहर झाबर में तालाब किनारे एक युवक को जलते हुए देखा, उसके कमर के ऊपर के हिस्से से आग जल रही थी। यह देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। डर की वजह से लोगों ने पास जाकर आग बुझाने के बजाय पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब तीस मिनट बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शव का कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था और उसके पैर बच गए थे, उसमें काले रंग की चप्पलें हैं। पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन चेहरा और कपड़े जल जाने की वजह से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। दिन में घटी इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि झाबर में तालाब किनारे अधजला शव मिला है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

-----
एसओ बोले, खुद लगाई आग
थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास रही होगी, मोहल्ले के लोगों ने उसे जलते हुए देखा, लिहाजा उसने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर जान दी है। मृतक की शिनाख्त होने पर ही असली वजह निकलकर सामने आ सकती है कि उसने आग क्यों लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सवालों के घेरे में पुलिस
पुलिस की यह बात मान भी लें कि युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है, तो फिर उसके पास केन, पिपिया या बोतल रही होगी, जिसमें भरकर वह ज्वलनशील पदार्थ लाया गया लेकिन पुलिस को आसपास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, हां एक प्लास्टिक का डिब्बा युवक के शव के पास चिपका हुआ मिलने की बात पुलिस जरूर कह रही है लेकिन इस पर भी सवाल इस बात का है कि आग लगने के बाद वह बचने के लिए इधर-उधर भागा भी होगा, तो क्या डिब्बा हाथ में ही पकड़े रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि उसे किसी भी शख्स ने आग लगाते हुए भी नहीं देखा, उसे केवल जलते हुए देखा और पुलिस इसी बात पर युवक के बारे में खुद जलकर मरने की बात कह रही है। दूसरा सवाल यह भी है कि बचने के लिए वह तालाब में भी कूद सकता था लेकिन उसका शव तालाब के पास गड्ढे में बरामद हुआ, हालांकि पुलिस का इस बिंदु पर कहना है कि आग लगाने के बाद वह तालाब की ओर भागा होगा लेकिन गड्ढे में गिर जाने की वजह से वह उठ नहीं पाया और वहीं जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed