Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A Dial 112 police officer, who arrived to hear a complaint, began behaving indecently toward a woman.

Jalaun News: शिकायत सुनने पहुंचा डायल 112 का सिपाही महिला से करने लगा अभद्रता

Sun, 08 Nov 2026 08:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
A Dial 112 police officer, who arrived to hear a complaint, began behaving indecently toward a woman.
उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में शिकायत पर पहुंचा डायल 112 का आरक्षी महिला से गालीगलौज और अभद्रता करने लगा। मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को किसी परेशानी के चलते डायल 112 पर सूचना दी थी। शिकायत पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसमें तैनात आरक्षी दीपेश कुमार पर शराब के नशे में होने का आरोप है। महिला ने जब उसे अपनी समस्या बताई तो वह शिकायत सुनने के बजाय उससे अभद्रता और गालीगलौज करने लगा। इससे मौके पर माहौल बिगड़ गया। महिला के स्वजन और पुलिसकर्मी के बीच भी विवाद बढ़ने लगा और मारपीट की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ अंबुज को सौंपी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरक्षी दीपेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। उस पर अभद्र और अमर्यादित आचरण करने के साथ अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का आरोप पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत संबंधित आरक्षी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed