{"_id":"5ba935b6867a557ec4199439","slug":"51537815990-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-41,घटना स्थल पर लगी भीड़
हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत
फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अलग-अलग हुईं दुघर्टना
साइकिल सवार छात्र, बाइक सवार महिला की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
क्षेत्र के गांव कासिम नगला निवासी हरिराम का 19 वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ जितेंद्र मकरंद सिंह इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। सोमवार स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। शाम करीब तीन बजे वह गुंदौरा भट्ठा के पास पहुंचा, तभी कलान से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र दो भाइयों में छोटा था।
हाईवे पर ही नौगवां मुबारकपुर मुख्य चौराहे पर बाइक सवार 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी पन्नू को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी इससे उसकी मौत हो गई। शांति देवी अपने दामाद के साथ अपने मायके बदायूं के उसावा से ससुराल बेहटा जंगल थाना मिर्जापुर जा रही थीं। इस घटना में दामाद भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में काफी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक राघवराम निवासी न्यू कबीरपुर थाना महाराजगंज फैजाबाद को हिरासत में ले लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।