फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   काल बनकर दौड़ी बोलेरो, मां-बेटा समेत 12 घायल

काल बनकर दौड़ी बोलेरो, मां-बेटा समेत 12 घायल

Sun, 16 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
काल बनकर दौड़ी बोलेरो, मां-बेटा समेत 12 घायल
फोटो-26,27,28
विज्ञापन

बोलेरो ने दो आटो, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ से अजीजगंज की ओर जा रही बोलेरो ने दो आटो और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटा सहित 12 लोग घायल हो गए। भीड़ ने बोलेरो चालक को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया।
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बोलेरो जिला अस्पताल गेट के आगे जैन अस्पताल के सामने पहुंची, तभी एक आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो एक तरफ पलट गया। वहीं चालक बोलेरो लेकर भागा तो उसने अजीजगंज की गिहार बस्ती के निकट एक और आटो व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे यहां पर भी दोनों वाहन पलट गए। भीड़ ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू दी। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे चौक कोतवाली इंस्पेक्टर चालक राजकुमार तिवारी को थाने ले गए। घायलों में थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला रेती निवासी 40 वर्षीय विजय गुप्ता पत्नी सीमा गुप्ता व उनके डेढ़ वर्षीय बेटे सारांश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

---------
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
तिलहर के सरोवर नगर निवासी हरदीप सिंह का बेटा 10 वर्षीय आकाशदीप व उसकी पत्नी लखविंदर कौर, मां 60 वर्षीय स्वर्णकौर, 28 वर्षीय शेर सिंह, सदर के मऊ गौटिया निवासी 50 वर्षीय नन्हे लाल, मदनापुर के गांव सजनपुर निवासी 30 वर्षीय उर्वेश कुमार, मदनापुर के सुंदरपुर निवासी 25 वर्षीय लालू सिंह, मदनापुर सीएचसी स्टाफ नर्स शहर के मोहल्ला मघईटोला निवासी 30 वर्षीय शालिनी गुप्ता, पत्नी अवनीश गुप्ता, तिलहर के मोहल्ला कांकर निवासी 55 वर्षीय मशरूर खां, कांशीराम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सुदामा पत्नी श्रीकृष्ण, थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला रेती निवासी 40 वर्षीय विजय गुप्ता पत्नी सीमा गुप्ता व उनके डेढ़ वर्षीय सारांश बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed