{"_id":"5aad34764f1c1bb6758b5ea6","slug":"51521300598-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पहुंची थाने, बोली प्रेमी के साथ ही रहूंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पहुंची थाने, बोली प्रेमी के साथ ही रहूंगी
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पहुंची महिला बोली, प्रेमी संग ही रहूंगी
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में कराए बयान
पत्रावली अवलोकन के बाद सोमवार को होगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जिस महिला को बेचे जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया जा रहा था, शनिवार को वह महिला खुद कोतवाली पहुंची और बोली की वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। अब उसी के साथ रहेगी। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश कर उसके 164 के बयान करा दिए। अब फैसला पत्रावली का अवलोकन होने के बाद सोमवार को सुनाया जाएगा।
शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ निवासी पियूष गुप्ता को ब्याही महिला के पिता जलालाबाद निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को उसके ससुराली दहेज की खातिर प्रताड़ित करते हैं। उसे तीन मार्च को अपने घर में बंधक बना लिया और दबाव बनाया कि अपनी बेटी से तलाक दिलवा दो। इसके बाद उसकी बेटी को 25 हजार रुपये में गैर संप्रदाय के व्यक्ति के हाथ बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और ससुर व महमद हद्दफ निवासी फरीद के खिलाफ चौक कोतवाली में 13 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और महिला की बरामदगी का दबाव बनाया तो महिला शनिवार को खुद थाने पहुंच गई और बोली कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां उसके 164 के बयान को अभी सुरक्षित रख लिया गया है। तब तक महिला को महिला पुलिस की कस्टडी में रखा गया है।