फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 07 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव गंगा पट्टी चढ़रिया में ब्याही 20 वर्षीय शानू देवी की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले सांप के काटने से मौत बता रहे हैं, जबकि मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हेतमपुर निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि उसने बेटी शानू की शादी डेढ़ साल पहले थाना कांट क्षेत्र के गांव गंगा पट्टी चढ़रिया निवासी वीरेश सिंह के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार काफी दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि वह चार माह पहले बेटी के ससुरालियों से मनुहार करने गए तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कुछ लोगों ने समझाकर समझौता करा दिया। इसके बाद बेटी को फिर से परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतका के पति वीरेश का कहना है कि रविवार सुबह शानू को सांप ने काट लिया था। झाड़फूंक से फायदा नहीं हुआ। इस कारण सोमवार दोपहर को दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed