फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Choro wounded the homeowner, lit up cash

चोरो ने गृहस्वामी को घायल कर नकदी, जेवर उड़ाया

Sun, 29 Oct 2017 12:16 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)।
पुवायां (शाहजहांपुर)। Updated Sun, 29 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Choro wounded the homeowner, lit up cash
चोरी के दौरान जाग हो जाने पर चोर गृहस्वामी को ईंट से घायल कर नकदी, जेवर सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े। खास बात यह है कि चोरी के समय पुलिस गांव में ही मौजूद थी, लेकिन उसे चोरी की भनक तक न लग सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग दो बजे चोरों ने गांव निवासी साहित्यकार प्रदीप बैरागी के घर घुसने की कोशिश की। आहट होने पर प्रदीप बैरागी जाग गए और उन्होंने ललकारा तो चोर मौके से भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव के ही नीरज शर्मा और रामगोपाल के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन यहां भी जाग हो जाने से चोरों की मंशा सफल नहीं हो सकी। प्रदीप बैरागी ने रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी, इस पर यूपी-100 के दो वाहनों में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और जांच की। इसकेे बाद पुलिस गांव में मंदिर के पास रुक गई।
विज्ञापन

उधर, चोरों ने रात के लगभग तीन बजे गांव के इतवारीलाल के घर में कमरे की कुंडी खोलकर तीन बक्से निकाल ले गए। आहट होने पर इतवारीलाल जागे तो चोरों ने उनके चेहरे पर ईंट का प्रहार कर घायल कर दिया और शोर नहीं करने की हिदायत देते हुए चले गए। इतवारीलाल ने कुछ देर बाद शोर मचाया तो गांव के लोगों और पुलिस को चोरी का पता चल सका। शनिवार सुबह इतवारीलाल के तीन बक्से खेतों में पड़े मिले। बक्सों में रखे 15 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी झाले, दो नथुनी सहित कपड़े आदि सामान बक्सों से गायब था। इतवारीलाल की पत्नी ईश्वरवती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed