{"_id":"59f492384f1c1bda538b9822","slug":"51509200440-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने गृहस्वामी को घायल कर नकदी, जेवर उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरो ने गृहस्वामी को घायल कर नकदी, जेवर उड़ाया
पुवायां (शाहजहांपुर)।
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के दौरान जाग हो जाने पर चोर गृहस्वामी को ईंट से घायल कर नकदी, जेवर सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े। खास बात यह है कि चोरी के समय पुलिस गांव में ही मौजूद थी, लेकिन उसे चोरी की भनक तक न लग सकी।
शुक्रवार रात लगभग दो बजे चोरों ने गांव निवासी साहित्यकार प्रदीप बैरागी के घर घुसने की कोशिश की। आहट होने पर प्रदीप बैरागी जाग गए और उन्होंने ललकारा तो चोर मौके से भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव के ही नीरज शर्मा और रामगोपाल के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन यहां भी जाग हो जाने से चोरों की मंशा सफल नहीं हो सकी। प्रदीप बैरागी ने रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी, इस पर यूपी-100 के दो वाहनों में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और जांच की। इसकेे बाद पुलिस गांव में मंदिर के पास रुक गई।
उधर, चोरों ने रात के लगभग तीन बजे गांव के इतवारीलाल के घर में कमरे की कुंडी खोलकर तीन बक्से निकाल ले गए। आहट होने पर इतवारीलाल जागे तो चोरों ने उनके चेहरे पर ईंट का प्रहार कर घायल कर दिया और शोर नहीं करने की हिदायत देते हुए चले गए। इतवारीलाल ने कुछ देर बाद शोर मचाया तो गांव के लोगों और पुलिस को चोरी का पता चल सका। शनिवार सुबह इतवारीलाल के तीन बक्से खेतों में पड़े मिले। बक्सों में रखे 15 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी झाले, दो नथुनी सहित कपड़े आदि सामान बक्सों से गायब था। इतवारीलाल की पत्नी ईश्वरवती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।