{"_id":"5c56f4dfbdec224bd41e2348","slug":"41549202655-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-योगी से मिलने लखनऊ गया था निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-योगी से मिलने लखनऊ गया था निहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश-योगी से मिलने लखनऊ गया था निहाल
शाहजहांपुर। चार दिन से लापता केवी-वन के हाई स्कूल के जिस छात्र को लेकर परिवार वाले परेशान थे, रविवार को उसकी सकुशल बरामदगी होने पर चेहरे खिल गए। दरअसल वह रविवार को लखनऊ जीआरपी के हाथ लग गया। जीआरपी ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपना पता बताया। सूचना सदर पुलिस को दी गई, तो पता चला कि सदर में तो छात्र के अपहरण का मामला अज्ञात में दर्ज है। लखनऊ से छात्र के लौटने पर सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह व सदर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि वह लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश व मुख्यमंत्री योगी से मिलने गया था।
बता दें कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव बसुलिया निवासी बेसिक के शिक्षक पवन दीक्षित का बेटा 15 वर्षीय निहाल दीक्षित केंद्रीय विद्यालय-वन में हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार सुबह 7:30 बजे अपने छोटे भाई विभु दीक्षित को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल के लिए निकला उसने कक्षा छह में पढ़ने वाले भाई विभु को स्कूल गेट पर छोड़ दिया और खुद स्कूल न जाकर स्कूटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी करके ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गया। यहां परिजन परेशान हुए तो सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसका जुनून मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा के अखिलेश यादव से मिलने का था। वह इतने दिन लखनऊ में ही रहा। जीआरपी ने संदिग्ध तौर पर घूमते देखा तो निहाल से पूछताछ की, तब उसके मिलने की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक निहाल ने बताया कि उसने दोनों नेताओं से मुलाकात की है। निहाल के सकुशल घर लौटने से परिवार वालों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।