फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पत्नी ने कहा दे दूंगी तलाक तो युवक ने मार ली खुद को गोली

पत्नी ने कहा दे दूंगी तलाक तो युवक ने मार ली खुद को गोली

Mon, 10 Dec 2018 06:35 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने कहा दे दूंगी तलाक तो युवक ने मार ली खुद को गोली

विज्ञापन

पत्नी ने कहा, दे दूंगी तलाक तो युवक ने मार गोली

पुवायां(शाहजहांपुर)। पत्नी ने मोबाइल पर तलाक देने की धमकी दी तो पति ने तमंचे से खुद को गोली मार कर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में पुवायां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास और युवक के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला गांव अगौना बुजुर्ग का है। यहां के रहने वाले 32 वर्षीय रामबहोरे की पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसकी दूसरी शादी रामकीर्ति से हुई थी। पति से विवाद के कारण रामकीर्ति आठ माह से मायके में रह रही है। दीपावली पर रामबहोरे की मां बहू को विदा कराने गई थी, लेकिन उसने ससुराल आने से इंकार कर दिया था। रामबहोरे के भाई संतोष कुमार ने बताया कि उसके भाई ने रविवार रात पत्नी से मोबाइल बात की थी, लेकिन उसने ससुराल आने से इंकार कर दिया और तलाक देने की बात कही थी। इस कारण भाई बेहद परेशान था और रात लगभग एक बजे उसने अपने कमरे में तमंचे से अपने सीने में गोली मारकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिवार के लोग उठे तो रामबहोरे अपने बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। परिवार के लोग उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रामबहोरे से पूछताछ की, इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामबहोरे के बिस्तर के पास से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रामबहोरे के भाई संतोष की तहरीर पर रामबोहरे के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास किए जाने, पत्नी रामकीर्ति और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से रामबहोरे के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000
आरपार हुई गोली, छह घंटे बाद मिला इलाज, फिर भी हालत बिल्कुल ठीक
पुवायां। इसे कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। अगौना बुजुर्ग के रामबहोरे से पत्नी से विवाद पर खुद को 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली जो सीने में लगी गोली पीठ की ओर से पार हो गई। रात एक बजे ही घटना के बाद उसे सुबह सात बजे परिवार के लोगों ने सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया,रामबहोरे की हालत ठीक है।

पुवायां सीएचसी पर पुलिस पहुंची तो रामबहोरे पुलिस के साथ कोतवाली भी आया और पूछताछ के दौरान टहलता रहा। उसने घटना के संबंध में पूरी जानकारी भी आराम से दी और अस्पताल में भी खुद ही खड़े होकर जिला अस्पताल जाने के लिए वाहन में बैठा। डॉक्टरों के अनुसार गोली उसके दिल से दूर होकर आरपार हो गई, जिस कारण रामबहोरे को नुकसान नहीं पहुंचा। रामबहोरे उसने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण वह परेशान था और जान देने के इरादे से उसने खुद ही गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed