फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रिपल राइडिंग में गई महिला की जान, पिता-पुत्री घायल

ट्रिपल राइडिंग में गई महिला की जान, पिता-पुत्री घायल

Tue, 02 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग में गई महिला की जान, पिता-पुत्री घायल
ट्रिपल राइडिंग में गई महिला की जान, पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों का बरेली में इलाज चल रहा है। महिला ने बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। महिला के पति को मामूली चोटें आईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर निवासी पंचम लाल बाइक से कनागत की दावत खाने ससुराल जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी 32 वर्षीय रूबी, 12 वर्षीय बेटी स्वाति भी पीछे बैठी थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह मुशर्रफ खां की पुलिया के पास नेशनल हाइवे क्रास कर रहे थे, तभी बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंचम को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी को इलाज के लिए बरेली भिजवाया। बरेली में महिला का निजी अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। बाद में करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई जबकि बालिका का बरेली में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed