फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मूढ़ा हारिस में असलाहधारी बदमाशों का डाका

मूढ़ा हारिस में असलाहधारी बदमाशों का डाका

Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मूढ़ा हारिस  में असलाहधारी बदमाशों का डाका
फोटो-34,35
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवर लूटे
रात में खटखटाकर खुलवाया दरवाजा और कनपटी पर लगा दिया तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो
मुडिय़ा पवार (शाहजहांपुर)। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मूढ़ा हारिस में असलहाधारी बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर यहां से नकदी समेत ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर लूट ले गए। पुलिस ने घटना पर संदेह जाहिर करते हुए मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की ।
गांव निवासी मो. नफीस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 2:30 बजे उसे अपने मकान के दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनी तो उसकी आंख खुल गई। वह यह सोचकर दरवाजा खोलने पहुंच गया कि बड़े भाई आए होंगे, जैसे ही उसने दरवाजा खोला तभी एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह और उसके तीन अन्य साथी उसे धक्का देकर घर के अंदर घुस आए। एक बदमाश उस कमरे के बाहर खड़ा हो गया, जिसमें उसकी पुत्रवधू सो रही थी। दूसरा बदमाश पत्नी बच्चों के पास खड़ा हो गया। एक बदमाश उसके तमंचा कनपटी पर लगाए हुए कमरे में ले गया, जहां उससे रुपये और जेवर के बारे में पूछा इसके बाद उसके साथी ने कमरे में रखे बक्से खुलवाकर और उसमें रखे 15 हजार नकद व सोने का हार, झुमकी पायलें आदि जेवर निकलवा लिए और भाग गये। नफीस ने बताया कि बदमाशों की संख्या और भी रही होगी, जो दरवाजे के बाहर खड़े रहे। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया, तब गांव के लोग भी जाग गए लेकिन बदमाश तब तक जा चुके थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद नफीस की तहरीर पर संदेह व्यक्त करते हुए चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पकड़े जा सकते थे लुटेरे
परिवार के लोगों का कहना है कि लुटेरों के जाने के बाद यूपी 100 पर कॉल की गई लेकिन आधा घंटा तक पुलिस नहीं पहुंची, तब फिर थाना पुलिस को कॉल की गई। पुलिस लगभग डेढ़ घंटे बाद गांव पहुंची, तब तक लुटेरे जा चुके थे यदि पुलिस समय से पहुंच गई होती तो लुटेरों को पकड़ा भी जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना संदिग्ध लग रही है, पीड़ित के बताने के मुताबिक बदमाश ने उसके कनपटी पर तमंचा लगाया और नकदी जेवर लेकर चले गए। परिवार के किसी सदस्य को कुछ पता ही नहीं चला। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed