फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन दुकानों से लाखों का माल साफ, दो के ताले तोड़े

तीन दुकानों से लाखों का माल साफ, दो के ताले तोड़े

Sat, 11 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों से लाखों का माल साफ, दो के ताले तोड़े
डेमो - फोटो : demo pic
खुदागंज(शाहजहांपुर)। शुक्रवार रात चोर पांच दुकानों के ताले तोड़कर तीन दुकानों से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। दो अन्य दुकानों से सामान समेटने में चोर कामयाब नहीं हो सके। शनिवार सुबह होने पर चोरी के बारे में दुकान स्वामियों को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मेन बाजार में रवि कुमार गुप्ता उर्फ चुन्नू की किराना की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़ लिए। चोरों ने दुकान में रखी 35 हजार रुपये समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। मुख्य बाजार में ही चोरों ने हारुन की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये और करीब 15 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने पास की विनोद की किराना की दुकान को भी निशाना बनाया। यहां से 40 हजार रुपये और करीब 50 हजार का सामान साफ कर दिया। थाने के सामने स्थित प्रभु दयाल की किराना की दुकान और अकबर अली उर्फ पप्पू की हार्डवेयर एंड पाइप की दुकान के ताले भी चोरों ने तोड़ डाले। हालांकि, चोर इन दोनों दुकानों से कुछ ले नहीं जा सके।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त तेज कर दी गई है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed