फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फर्म्स सोसाइटी के बाबू सहित सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

फर्म्स सोसाइटी के बाबू सहित सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Oct 2017 06:38 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
फर्म्स सोसाइटी के बाबू सहित सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। दारुल उलूम गोसुलवरा शिक्षा समिति के प्रबंधक ने सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स के बाबू सहित सात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सदर थाने में धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक अल्हाज मोहम्मद उमर खां ने तहसील सदर क्षेत्र के पसगवां निवासी मोहम्मद फैजान खां, आरिफ खां, एमनजई जलालनगर निवासी मौलाना इंतेजारुल कादरी, इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी साजिद खां, ककरा कला निवासी माशूक अली, तारीन जलालनगर निवासी मोअज्जम अली व बाबू कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स बरेली के प्रकाश चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर्राई गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने फर्जी तरह से समिति का पंजीकरण कराकर मो. फैजान को प्रबंधक बना दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन राजनीतिक प्रभाव की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्होंने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed