फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी चेक लगाकर दो करोड़ हड़पने की थी योजना, छह गिरफ्तार

Fri, 18 Jan 2019 07:45 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विजय जैन Updated Fri, 18 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के मोहल्ला मोती चौक स्थित पीएनबी में फर्जी चेक लगाकर दो करोड़ पांच सौ रुपये की रकम निकालने के मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो शहर के, दो हरियाणा गुरुग्राम व एक बुलंदशहर और एक नई दिल्ली का रहने वाला है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस को ब्लैंक चेक, कार, तमंचा, चाकू विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बैंक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ने चौक कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मोहल्ला छोटा चौक निवासी जितेंद्र नाथ पांडेय ने 15 जनवरी को अपने खाते पर एक कूटरचित चेक जमाकर बैंक से छल कपट कर धोखाधड़ी से दो करोड़ पांच सौ रुपये प्राप्त करने का प्रयास किया गया। शक होने पर चेक की छानबीन की गई तो पता चला कि यह चेक फर्जी है। इस पर शाखा प्रबंधक ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने जितेंद्रनाथ पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस साजिश में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम बताए। छानबीन की तो पता चला कि छोटा चौक निवासी वीरेश सोनी, हरियाणा के गुरुग्राम के थाना सिटी स्टेशन के सेक्टर नंबर 10, मकान नंबर 250 निवासी देवाशीष शर्मा, पूर्वी दिल्ली के थाना कृष्णानगर के 39 भगतसिंह रोड रसीद मार्केट निवासी राजेश कुमार, गुरुग्राम के राजीवनगर थाना सेक्टर-14 के संजीव पीजी सेक्टर-12 निवासी राजेश गुप्ता, बुलंदशहर के थाना नरसेना के गांव नित्यानंदपुर नगली निवासी राजकुमार के नाम भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने चौक कोतवाली पुलिस को टीम गठित कर जालसाजी करने की कोशिश करने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए। इस पर टीम ने आरोपी जितेंद्रनाथ की निशानदेही पर अन्य पांच जालसाज में शामिल आरोपियों को बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हाईवे पर नैनीताल ढाबा के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से चार ब्लैंक चेक, विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, एक स्वीफ्ट डिजायर कार, 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व दो चाकू बरामद किए।


पीएनबी में एक व्यक्ति ने फर्जी चेक लगाकर रुपये निकालने की कोशिश की थी। मामला पकड़ में आने पर शाखा प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जालसाजी करने वालों की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। टीम ने सफलता हासिल करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।-डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed