फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The four suspects reached two border outposts within three days.

Bahraich News: तीन दिन में दो सीमा चौकियों तक पहुंचे चारों संदिग्ध

Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The four suspects reached two border outposts within three days.
नेपाल सीमा पर पकड़े गए श्रीलंका के नागरिक। -संवाद
मिहींपुरवा। बहराइच पहुंचे तीन श्रीलंकाई नागरिक व तमिलनाडु की एक महिला तीन दिन में दो सीमा चौकियों तक पहुंच गए, लेकिन नेपाल जाने की वजह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। सोमवार को रुपईडीहा सीमा से नेपाल जाने में नाकाम रहने के बाद चारों मिहींपुरवा पहुंचे। बुधवार देर रात रज्जनवा सीमा चौकी के पास से नेपाल में घुसने की कोशिश के दौरान एसएसबी ने उन्हें पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली में जांच के दौरान पता चला कि चारों सोमवार रात बहराइच पहुंचे थे। पहले रुपईडीहा सीमा से नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद मिहींपुरवा में एक रात रुके और फिर जंगल क्षेत्र स्थित रज्जनवा सीमा चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चारों नेपाल पहुंचकर हवाई मार्ग से श्रीलंका जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, सीमा पार करने के लिए बार-बार स्थान बदलने की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि श्रीलंका के जाफना निवासी अजीत कुमार, कौशल्या और प्रभाप तथा तमिलनाडु निवासी धर्म सुधाकर को रुपईडीहा से रज्जनवा तक पहुंचने का रास्ता किसने बताया और दोनों स्थानों से नेपाल जाने की कोशिश क्यों की।


-------
बंगलूरू से दिल्ली, फिर लखनऊ होते हुए पहुंचे बहराइच
तीनों श्रीलंकाई नागरिक व तमिलनाडु की महिला पहले बंगलूरू पहुंचे। वहां से दिल्ली और फिर लखनऊ होते हुए रुपईडीहा सीमा पर आए। यहां से नेपाल जाने में नाकाम रहने के बाद मिहींपुरवा के जंगल क्षेत्र पहुंचे। मंगलवार को मिहींपुरवा में रुकने के बाद बुधवार देर रात रज्जनवा सीमा चौकी के पास से नेपाल में घुसने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसएसबी ने उन्हें पकड़ लिया।

-------
तमिल भाषा के कारण पूछताछ में दिक्कत
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसबी के कुछ जवान तमिल भाषा जानते हैं। उनकी मदद से पूछताछ की जा रही है। चारों भारत में मंदिरों के दर्शन के लिए आने की बात कह रहे हैं, लेकिन नेपाल सीमा तक पहुंचने का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भाषा संबंधी कठिनाइयों के बावजूद पूछताछ जारी है। दिल्ली स्थित दूतावास समेत संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


-------
सर्विलांस टीम खंगाल रही मोबाइल
चारों के पास मिले मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। सर्विलांस टीम मोबाइल की जांच कर उनके संपर्कों और नेपाल जाने की कोशिश से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed