फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बलात्कार के प्रयास की सजा सिर्फ पांच चप्पलें

बलात्कार के प्रयास की सजा सिर्फ पांच चप्पलें

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार के प्रयास की सजा सिर्फ पांच चप्पलें
बलात्कार के प्रयास की सजा सिर्फ पांच चप्पलें
विज्ञापन

नेता पुत्र को बचाने के लिए पंचायत का फरमान
पहले केवल माफी मांग कर मामले को रफा दफा कर रहे थे पंच
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। नेता पुत्र किसी युवती से बलात्कार का प्रयास करे तो इसकी सजा सिर्फ पांच चप्पलें ही हैं। यह फरमान खुटार के एक गांव की पंचायत ने सुनाया। पंचायत का यह फरमान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
पंचायतें चेहरा देखकर फैसला करने के लिए कुख्यात रही हैं। ऐसा ही वाकया खुटार के गांव में बुधवार को सामने आया है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती बुधवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक नेता के पुत्र ने युवती को गलत नियत से पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ आम के बाग में खींच ले गया। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को ललकारा तो वह मौके से भाग निकला। युवती ने घर आकर मामले की जानकारी दी तो परिवार के लोग उसे लेकर थाने जाने लगे।
विज्ञापन

रास्ते में आरोपी के पिता ने युवती और उसके परिवार के लोगों को रोक लिया और पंचायत में मामला निपटा लेने को कहा। नेता के इशारे पर आनन फानन में पंचायत बैठ गई और पंचों ने फैसला सुना दिया कि आरोपी युवक पीड़िता से माफी मांगेगा और इसके बाद कार्रवाई नहीं की जाएगी। पंचायत के एकतरफा फैसले पर पीड़िता बिफर गई और उसने फैसला मानने से इंकार कर दिया। बात बिगड़ते देख पंचायत ने नया फैसला सुना दिया कि पीड़िता आरोपी को पांच चप्पलें मारेगी। थाना पुलिस नहीं किया जाएगा। इसके बाद युवती से आरोपी को पांच चप्पलें लगवाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed