{"_id":"6aee13f5909decc98c01b2cd","slug":"iphones-stolen-from-transport-vehicle-two-arrested-including-the-driver-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106607-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से आईफोन चोरी, चालक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से आईफोन चोरी, चालक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 32 आईफोन बरामद, फर्रुखनगर से उड़ीसा भेजे जा रहे थे मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र से उड़ीसा के कटक जा रहे ट्रक में से 45 लाख रुपये के 32 आईफोन चोरी करने के मामले में अपराध शाखा फर्रुखनगर ने चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी निवासी अमित पांडे और उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सत्य नगर निवासी कार्तिकेय श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
29 अक्तूबर को पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उनकी कंपनी द्वारा रिलायंस रिटेल लिमिटेड से 206 कार्टून सामान कटक के चौड़वार भेजे गए थे। गाड़ी को अमित चला रहा था। गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर गाड़ी की सील सही सलामत मिली, लेकिन सामान की जांच करने पर 32 कार्टून में से मोबाइल फोन गायब मिले। गाड़ी में उनके खाली बॉक्स और कवर कार्टून ही था। आरोपियों द्वारा करीब 45 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी किए गए।
पुलिस ने अमित को दो नवंबर को फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं, कार्तिकेय को बृहस्पतिवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट के दौरान सील बंद गाड़ी से 32 कार्टन में रखे मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे तथा चोरी का पता न चले इस इरादे से खाली बॉक्स व कवर कार्टून में ही छोड़ दिए थे।