{"_id":"6aee16b6b3b077dba80fe145","slug":"accusation-of-mistreating-ones-wife-gonda-news-c-100-1-slko1026-169425-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, वीडियो वायरल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप, वीडियो वायरल की धमकी
Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एक महिला ने पति और उसके परिवार के तीन सदस्यों पर शादी के बाद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अब उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। वह वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। मामले में नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी 2010 में हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह अलग हो गई थी। वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के जरिये उसकी मुलाकात वाराणसी के शहबाज अंसारी से हुई। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद शहबाज उसे अपने घर ले गया। वहां उसके पिता इज्जत अली और भाइयों सोनू व जिशान ने गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद शहबाज उसे मुंबई ले गया, जहां उसे प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद शहबाज उसे गोंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। अब वह उसे साथ रखने से इन्कार कर रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच कराई जा रही है।