Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worker dies under suspicious circumstances; murder suspected

Gonda News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Worker dies under suspicious circumstances; murder suspected
लच्छीराम। फाइल फोटो 
मोतीगंज। तिवारीपुरवा डुढाव गांव में बृहस्पतिवार देर रात मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार दोपहर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव निवासी मस्तराम ने बताया कि उनका बेटा लच्छीराम (45) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह घर से निकला था। देर रात सूचना मिली कि वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर में था, जहां तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद वह पत्नी सन्नू के साथ मौके पर पहुुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा था। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। बेटी अर्चना का आरोप है कि उसके पिता की हत्या के बाद शव को गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लच्छीराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी नंदिनी, बेटा अमन, बेटी अर्चना व गौरी, पिता मस्तराम, मां सन्नू, भाई रामभरत व रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed