{"_id":"6aee13aebfbae1072d0368ec","slug":"motorcycle-borne-individuals-fled-after-snatching-a-piggy-bank-from-a-utensil-shop-on-dhanteras-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189328-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर बर्तन की दुकान से गुल्लक उठाकर फरार हुए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर बर्तन की दुकान से गुल्लक उठाकर फरार हुए बाइक सवार
Fri, 06 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी में धनतेरस के मौके पर साप्ताहिक बाजार में बर्तन की दुकान लगाने वाले दुकानदार की गुल्लक बाइक सवार दो युवक उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में हलचल मच गई।
लुधौरी निवासी बर्तन विक्रेता मुकेश ने धनतेरस के अवसर पर बाजार में दुकान लगाई थी। शाम को वह दुकान समेट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और दुकान पर रखी गुल्लक उठाकर फरार हो गए। दुकानदार को जब तक कुछ समझ आता, दोनों बाइक से काफी दूर निकल चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल गोपाल नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।