फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन के पार्सल यान में चोरी: सरगना समेत दो गिरफ्तार

ट्रेन के पार्सल यान में चोरी: सरगना समेत दो गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के पार्सल यान में चोरी: सरगना समेत दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर। हावड़ा से अमृतसर जा रही अप-13005 अमृतसर मेल के पार्सल यान की एसएलआर सील तोड़कर यान से हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए आरपीएफ ने गिरोह के सरगना समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना के खिलाफ ट्रेनों में चोरी के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरोह में शामिल पांच अन्य शातिरों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में आरपीएफ के दो कांस्टेबलों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमृतसर मेल के पार्सल यान से शुक्रवार रात लाखों रुपये के माल की चोरी की हुई थी। रेलवे के प्वाइंट नंबर 87 के फेल होने की वजह से शुक्रवार रात अमृतसर मेल को रोजा में रोक दिया गया था। इसी दौरान चोर पार्सल यान की सील तोड़कर अंदर घुस गए। ट्रेन चलने के बाद पार्सल यान से लाखों का सामान नीचे फेंक दिया। लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेन रात करीब 1:45 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। यहां जांच के दौरान पार्सल यान की सील टूटी पाई गई। सूचना आरपीएफ को दी गई। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में सर्च अभियान चलाया गया। शाहजहांपुर-रोजा के बीच हथौड़ा गांव के पास खेतों में बीड़ी, मोटर पार्ट्स आदि के 17 नग मिले। इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पार्सल यान से चोरी के मामले में आरपीएफ ने थाना रोजा के गांव हथौड़ा के गुलशन और मोनू पांडेय को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की है। गुलशन ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ पहले से ट्रेनों में चोरी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरोह में शामिल पांच अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, पार्सल यान से चोरी के मामले में आरपीएफ के कांस्टेबल देवव्रत पांडेय और सतेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। दोनों कांस्टेबल की तैनाती आरपीएफ की हरदोई पोस्ट पर है। इन दिनों इनकी ड्यूटी रोजा में चल रही थी। अमृतसर मेल जब रोजा स्टेशन पर खड़ी थी तो दोनों कांस्टेबल नदारद थे। दोनों कांस्टेबल के खिलाफ जांच का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया से लाए गए पक्षियों का पिंजरा भी मिला
सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ ने पार्सल यान से गिराए गए सामान के साथ खेतों से पक्षियों का एक पिंजरा भी बरामद किया है। इस पिंजरे में कई सुंदर पक्षी हैं। जांच के दौरान पता लगा कि यह पिंजरा हावड़ा से लुधियाना भेजा जा रहा था। यह पक्षी आस्ट्रेलिया से लाए गए थे। आरपीएफ ने पक्षियों के संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी है।

 

शत प्रतिशत माल की बरामदगी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। गिरोह के सरगना के खिलाफ ट्रेनों में चोरी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। लापरवाही में दो कांस्टेबल भी सस्पेंड किए गए हैं। समय से घटना का खुलासा और माल बरामदगी प्रशंसनीय कदम है। टीम को पुरस्कृत कराने को उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
-एसपी सिंह, कंपनी कमांडर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed