फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला के घर से नकदी सहित लाखों की चोरी

महिला के घर से नकदी सहित लाखों की चोरी

Wed, 29 Nov 2017 10:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
महिला के घर से नकदी सहित लाखों की चोरी
दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए चोर
विज्ञापन

फोटो-25, जलालाबाद मे चोर द्वारा खंगाला गया बक्सा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव हारगुरैया में सोमवार रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर दो लाख की नकदी समेत हजारों को जेवर व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

गांव हारगुरैया निवासी रामबरन की पत्नी राजकुमारी सोमवार रात घर के अंदर बरामदे में सोई हुई थीं। रात में किसी समय दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां बक्से में रखी दो लाख की नकदी, सोने के कुंडल, एक जोड़ी पायल व अन्य घरेलू सामान कपड़ा चोरी कर लिए। उसे मामले की जानकारी मंगलवार सुबह जागने पर हुई। कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कपड़े आदि सामान बिखरा पड़ा था। नकदी, जेवर व कीमती कपड़े गायब थे। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी। पीड़िता ने बताया कि उसने दो दिन पहले अपना खेत बेचा था। उसी का दो लाख रुपया घर में रखा था। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed