{"_id":"5a1e383f4f1c1bc1678be73e","slug":"31511929919-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ लोग लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ लोग लहूलुहान
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ लोग घायल
अलग अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ददरौल/निगोही। खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मंगलवार शाम चार बजे दो पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चल गए। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग लहूलुहान हो गए। उधर, निगोही के गांव उदरिया में कुछ लोगों ने दंपति सहित चार लोगों को पीट कर जख्मी कर दिया। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा पश्चिमी निवासी रामकुमार वर्मा का छह बीघा खेत चिन्ने और बुद्धा ने ठेके पर लिया है। दोनों लोगों आधे-आधे खेत पर ठेके के हिसाब से फसल की पैदावार कर रहे थे। इस बार चिन्ने ने ज्यादा खेत की जुताई कर ली थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और चिन्ने की ओर से श्यामू, नन्हें आ गए और बुद्धा की ओर से रंजीत आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चल गए। इससे दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। उधर, निगोही क्षेत्र के गांव उदरिया निवासी 55 वर्षीय भगवानदीन पत्नी सर्वेश कुमारी व पुत्र बिजेंद्र और सुरेंद्र के साथ गांव के ही संतोष कुमार के यहां नामकरण संस्कार की दावत खाने मंगलवार की देर शाम गए थे रात नौ बजे संतोष के भतीजों ने बेवजह गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर भगवानदीन और उनके परिजनों को पीट दिया। पीड़ित थाने पहुंचे जहां से उन्हे अस्पताल भेजा गया।थाना इंचार्ज स्वामीनाथ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।