फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फर्जी नोड्यूज बनाने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

फर्जी नोड्यूज बनाने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 14 Oct 2017 06:42 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
फर्जी नोड्यूज बनाने वालों को पुलिस ने भेजा जेल
पुवायां (शाहजहांपुर)। फर्जी नोड्यूज बनाकर लोन लेने का प्रयास करने के दौरान पकड़े गए जालसाजों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने शाखा प्रबंधक की ओर से पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सिंघापुर खास के अनिल कुमार ने पुवायां में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तकिया शाखा से लोन ले रखा था। इसके बाद उसने बिना लोन अदा किए ही बंडा के गांव ररूआ में बैंक से लोन लेने के लिए एक डीलर के माध्यम से फाइल बनवाई। ररूआ की बैंक ने जब लोन देने के लिए अन्य बैंकों का नोड्यूज मांगा तो उसने पुवायां में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तकिया शाखा की फर्जी मोहर लगाकर नोड्यूज बना लिया। डीलर ने उसे बंडा की दूसरी बैंक से नोड्यूज बनवाने को कहा तो वह धोखे से तकिया शाखा पर पहुंच गया। वहां पर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने अपनी बैंक का फर्जी नोड्यूज लगा देखा तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह कागजात गांव भिलावां निवासी सुनील कुमार ने तैयार किए हैं। जिस पर पुलिस ने रात में ही सुनील कुमार को भी दबोच लिया। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की तकिया शाखा के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह की ओर से तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने गांव सिंघापुर खास के अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसके बयानों के आधार पर सुनील की संलिप्तता पाए जाने पर शनिवार को दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed