फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crane runs over cyclist; angry crowd blocks highway

Yamuna Nagar News: क्रेन ने साइकिल सवार को कुचला, नाराज लोगों ने जाम किया हाईवे

Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crane runs over cyclist; angry crowd blocks highway
जगाधरी-पांवटा हाईवे पर हादसे के बाद जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार रात उप्पल मॉल के सामने क्रेन ने साइकिल पर ड्यूटी जा रहे दशमेश कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय नंदलाल को कुचल दिया। पीछे से टक्कर लगने के कारण वे साइकिल समेत सड़क पर गिर गए और क्रेन का अगला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। क्रेन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब पौने घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जसवंत कुमार ने बताया कि उनके पिता नंदलाल सरस्वती पब्लिक स्कूल में चौकीदार थे। वह रोजाना साइकिल से ही ड्यूटी पर आते-जाते थे। बुधवार को उनकी रात की ड्यूटी थी, जिसके लिए वह शाम को घर से साइकिल लेकर निकले थे। रात को जसवंत के पास जगाधरी पुलिस का फोन आया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके पिता का उप्पल मॉल के सामने क्रेन से हादसा हो गया है और उन्हें उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी पहुंचने के लिए कहा गया। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे तो वहां उनके पिता का शव कुचली हुई हालत में था। उन्हें पता चला कि साइकिल से जाते समय क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक क्रेन को सड़क पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिले मोबाइल से हुई पहचान
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। अस्पताल में उनके कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब से कीपैड मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में मौजूद नंबरों के माध्यम से परिवार से संपर्क किया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान नंदलाल के रूप में हुई। थाना शहर जगाधरी के एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे जसवंत कुमार की शिकायत पर अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यहीं पर 24 अक्तूबर को हुई थी भाई-बहन की मौत
हादसे के बाद हाईवे पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना था कि इसी घटनास्थल के पास 24 अक्तूबर को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गांव सुघ निवासी 16 वर्षीय महक और उसके छह वर्षीय भाई अरहम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में उनकी मां मुर्सिबा और ढाई वर्षीय भाई आहान भी घायल हो गए थे। लगातार हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस मार्ग से दिन-रात खनन सामग्री से भरे डंपर और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed