फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scuffle with police team at a scrap shop; copper wire and bells recovered

Bareilly News: कबाड़ की दुकान पर पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, तांबे का तार और घंटे बरामद

Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team at a scrap shop; copper wire and bells recovered
गुलड़िया। कबाड़ की दुकान में चोरी का सामान होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर दी। बाद में और पुलिस बल बुलाकर दुकान की तलाशी ली गई तो जला हुआ केबल, तांबे का तार व घंटे बरामद हुए। तार सरकारी होने का शक है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर के ठीक सामने सत्यपाल की कबाड़ की दुकान है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में सरकारी और निजी नलकूपों से चोरी किए गए केबल को जलाकर तांबे का तार निकाल जाता है। इस पर बड़ागांव पुलिस चौकी की टीम ने छापा मारा। टीम रजिस्टर और दुकान में रखा माल चेक कर रही थी। इसी दौरान सत्यपाल का बेटा नन्हे उर्फ राजू और रिश्तेदार टिंकू वहां आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नन्हे कार्रवाई का विरोध करते हुए चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार से भिड़ गया और धक्का-मुक्की कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद थाने से और फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने नन्हे और टिंकू समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दुकान से एक क्विंटल से ज्यादा तांबे का तार और काफी संख्या में पीतल के घंटे मिले। पुलिस ने बरामद माल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गुलड़िया गौरीशंकर गांव में में कबाड़ी की दुकान से तांबे का तार और पीतल के घंटे बरामद हुए हैं। पकड़े गए माल की रसीद या कोई अन्य कागजात कबाड़ी नहीं दिखा सका है। वह दुकान से भाग गया है। पुलिस से धक्का-मुक्की की बात गलत है। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed