फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, SSP Handwara, Held Meeting, Security Reveiw

Jammu News: आतंकवाद रोधी ग्रिड को मजबूत करने और पारदर्शी जांच के दिए निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, SSP Handwara, Held Meeting, Security Reveiw
-एसएसपी हंदवाड़ा सज्जाद खालिक भट ने ली उच्च स्तरीय सुरक्षा और अपराध समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हंदवाड़ा, सज्जाद खालिक भट की अध्यक्षता में जिला पुलिस मुख्यालय में दो अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद रोधी ग्रिड को मजबूत करने और पारदर्शी जांच के निर्देश जारी किए।
इन बैठकों में सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और लंबित आपराधिक मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने पर संयुक्त मंथन पहली उच्च स्तरीय संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक में सेना (21 आरआर, 30 आरआर, 32 आरआर और 12 मराठा लाइट इन्फेंट्री के कमांडिंग ऑफिसर्स), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ - 92 और 162 बटालियन) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करना, संवेदनशील इलाकों का आकलन करना और आतंकवाद-रोधी अभियानों में अंतर-एजेंसी समन्वय को तेज करना था। एसएसपी भट ने राष्ट्रविरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल तथा सघन क्षेत्र प्रभुत्व बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक जांच और त्वरित निस्तारण के लिए कहा

इसके बाद आयोजित एक अन्य अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ हंदवाड़ा, डीएसपी पीसी क्रालगुंड, सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान यूएपीए, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी जैसे गंभीर अपराधों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसएसपी भट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों की जांच पेशेवर, वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से करें। उन्होंने डिजिटल डेटा प्रबंधन, सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर पर सटीक रिकॉर्ड अपडेट करने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही, वैधानिक समय सीमा (60 या 90 दिनों) के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed