{"_id":"6ae3a8175d4ef01dcd0a0d3e","slug":"the-mother-left-the-police-tracked-down-the-father-and-handed-the-children-over-to-him-ballia-news-c-190-1-ana1001-176123-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मां छोड़ गई, पुलिस ने पिता को खोजकर बच्चों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मां छोड़ गई, पुलिस ने पिता को खोजकर बच्चों को सौंपा
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। मांझी घाट चट्टी पर बुधवार शाम एक महिला अपने दो बच्चों को टेंपो में छोड़कर चली गई थी। सूचना मांझी घाट थाना के एसएचओ विनोद कुमार दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गए।
बच्चों से बातचीत के दौरान उनके बलिया जिले के पांडेयपुर गांव का निवासी होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसएचओ ने मामले से बैरिया थाना के एसएचओ राजेंद्र प्रताप सिंह को अवगत कराया। मांझी थाना पुलिस बच्चों की देखभाल करते हुए उनके परिवार से संपर्क स्थापित करने के प्रयास में जुटी रही। दोनों थानों की पुलिस के समन्वित प्रयास से देर रात बच्चों के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद बैरिया थाना के एसएचओ राजेंद्र प्रताप सिंह मांझी थाना पहुंचे और बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कराया। अपने दोनों बच्चों को सकुशल पाकर पिता अमित सिंह भावुक हो गए।
बलिया जिले के पांडेयपुर निवासी अमित सिंह ने बताया कि मेरी शादी छह वर्ष पूर्व बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत नवादा गांव निवासी युवती से हुई थी। अमित का आरोप है कि उनकी पत्नी घर से करीब 22 लाख रुपये के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसी क्रम में वह दोनों बच्चों को मांझी घाट चट्टी पर टेंपो में छोड़कर चली गई। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।