{"_id":"59a958604f1c1b17278b4cca","slug":"31504270432-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले तोड़कर फिर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों के ताले तोड़कर फिर चोरी
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस विगत दिवस तीन गांवों के पांच घरों से हुई 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने कस्बे में दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर निवासी निर्भय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गुरुकृपा एजेंसी के नाम से डाक बंगला रोड पर दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में रखी रेजगारी और दस, पांच रुपये के नोट सहित लगभग 70 हजार रुपये चुरा लिए हैं। उधर, नगर के ही शिवांग मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाहिल रोड पर शिवांग ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और दुकान में लगा एक दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखे 31 हजार रुपये और साढ़े पांच हजार रुपये की रेजगारी चुरा ली। दोनों व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निर्भय और शिवांग की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
पुवायां। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा ने कहा कि लगातार हो रही लूट और चोरियों से व्यापारी समाज के लोग परेशान हैं। पुलिस तमाम मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है और जिन मामलों में रिपोर्ट हो रही है, उनमें कोई खुलासा नहीं हो पा रहा है। यदि चोरियों पर रोक न लगी और हो चुकी घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो पांच सितंबर को पुवायां आ रहे एडीजी से शिकायत की जाएगी और आंदोलन किया जाएगा।