{"_id":"595900674f1c1b626e8b47b0","slug":"31499005031-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार रुपयों से भरी पर्स जेब से निकालकर भाग गया उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ हजार रुपयों से भरी पर्स जेब से निकालकर भाग गया उचक्का
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर एक उचक्कायुवक की जेब से नौ हजार रुपयों से भरा पर्स निकाल कर भाग गया। वारदात तब हुई जब वह फूफा को बस में बैठा रहे थे।
तिलहर निवासी रामऔतार के फूफा रामलड़ैते एफसीआई से रिटायर हैं। वह शहर में गर्रा फाटक के पास अब्दुल्लागंज मोहल्ले में रहते हैं। रामऔतार अपने फूफा को साथ लेकर उनकी बेटी के लिए रिश्ता देखने जलालाबाद जा रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे बरेली मोड़ पर दोनों का बस का इंतजार करने लगे। बस आने पर वह अपने फूफा को दोनों हाथ से पकड़कर बस में बैठाने लगे, इसी बीच एक युवक ने उनकी पेंट की पीछे की जेब से पर्स निकाल ली और भाग गया। जब तक वह फूफा का बस पर चढ़ाकर पलटे, तब तक वह भाग चुका था। पीड़ित ने मामले की जानकारी अजीजगंज चौकी इंचार्ज वीरपाल तोमर को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और आस-पास लोगों से मामले की जानकारी ली। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पर्स निकालकर भागने वाले का सुराग नहीं लगा। बता दें कि बरेली मोड़ के पास इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकीं हैं। दो सप्ताह पहले इसी क्षेत्र में एक और लूट की वारदात हो चुकी है। इस मामले की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।