फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chidgaon destroyed cannabis plants in Dhakgaon.

Rampur Bushahar News: चिड़गांव ने धाकगांव में 1,620 भांग के पौधे नष्ट किए, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
पटवारी, वार्ड सदस्य और डीएसपी रोहड़ू की उपस्थिति में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
चिड़गांव में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने धाकगांव में अवैध रूप से भांग की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 1,620 भांग के पौधे नष्ट किए हैं और एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पुलिस को सोमवार को धाकगांव में अवैध भांग की खेती की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव स्थित जमीन पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर 1,620 भांग के पौधे अवैध रूप से उगाए हुए पाए गए। पुलिस ने 20 भांग के पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लेकर सील कर दिया। शेष 1,600 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई पटवारी, वार्ड सदस्य और डीएसपी रोहड़ू की उपस्थिति में की गई। अवैध खेती के संबंध में 46 वर्षीय दीवान चंद के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। वह चिड़गांव, जिला शिमला का निवासी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चिड़गांव पुलिस की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का लक्ष्य जिले को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस अब इस मामले में गहन अन्वेषण कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed