फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic diversions to remain in place for three days during Raksha Bandhan.

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर तीन दिन रहेगा यातायात डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversions to remain in place for three days during Raksha Bandhan.
गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष डायवर्जन योजना लागू की है। इसमें 26 अगस्त की सुबह आठ बजे से 28 अगस्त की रात यह डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से अत्यधिक आवागमन की संभावना है। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक होने के अनुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। है। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले सभी सवारी वाहन एनएच-9 या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। वहीं, मालवाहक वाहन अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने के लिए केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। इस अवधि में एनएच-9 पर मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए एक्स हैंडल या @Gzbtrafficpol पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यातायात पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9643322904 पर भी कॉल किया जा सकता है। यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed