फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with tractor on Ganga Expressway; two youths injured.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor on Ganga Expressway; two youths injured.
जलालाबाद। गांव अतिबरा से बुधुआना की तरफ जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सोमवार रात एक बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दो युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव लेही निवासी भूरे सिंह अपने बेटे विकास तथा थाना परौर के गांव नगला निवासी अपने रिश्तेदार विजय के साथ बाइक से गांव अतिबरा आए थे। भूरे सिंह को वही छोड़ने के बाद दोनों युवक बाइक से गांव लेही लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के समीप सर्विस रोड सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मौके से ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed